स्वयं सहायता समूह दे रहे योगदान

By: May 9th, 2020 12:10 am

बीबीएन/नालागढ़-विकास खंड नालागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का उत्पादन कर सहयोग दे रही है, वहीं आर्थिकी को भी सुदृढ़ कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिलाई अध्यापकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उच्च गुणवत्ता के थ्री लेयर मास्क का उत्पादन कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इन महिलाओं के द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता के पांच हजार मास्क शुक्रवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने खंड विकास अधिकारी नालागढ़ राज कुमार से प्राप्त किए। इस विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी नालागढ़ राज कुमार ने बताया कि वर्तमान में विकास खंड नालागढ़ के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 30 से अधिक स्वयं सहायता से जुड़ी हुई महिलाओं द्वारा मास्क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया इन सभी महिलाओं को सिलाई अध्यापकों द्वारा मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है जिसके पश्चात खंड विकास कार्यालय के माध्यम से इन्हें एक रुपए प्रति मास्क की दर से कपड़ा उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा पांच रुपए प्रति मास्क इन्हें  परिश्रमिक दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि खरीददार के लिए यह मास्क छह रुपए प्रति मास्क की दर पर दिया जा रहा है। मास्क की खरीददारी के लिए कोई भी व्यक्ति समाज शिक्षा एवं खंड  योजना अधिकारी संजीव पुरी के मोबाइल नंबर 7019 58627 या 98168 74630, महिला सामाजिक शिक्षा अधिकारी निर्मला रनौत के मोबाइल नंबर 98825 49672 या 78764 64102 तथा पंचायत उपनिरीक्षक रवि कुमार के मोबाइल नंबर 94180 87845 पर संपर्क कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App