500 परिवार करेंगे गायत्री यज्ञ

 

चोलथरा-अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार तथा आयुष विभाग द्वारा प्रमाणित विश्व शांति तथा विश्व शुद्धि के लिए गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन 31 मई रविवार के दिन प्रातः नौ से 12 बजे के मध्य पूरे विश्व में लगभग 100 देशों के 10 लाख परिवार एक साथ संपंन्न करेंगे। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ की श्रृंखला गत वर्ष से पूरे विश्व में चलाई गई है। जिसका वातावरण शुद्धि व सकारात्मक तथा स्वास्थ्यवर्धक और वातानुकूलित प्रभाव पड़ता है। हिमाचल गायत्री परिवार के प्रचारक संजीव कुमार ने बताया कि गायत्री परिवार धर्मपुर तथा सरकाघाट के भी लगभग 500 परिवार इस कड़ी में हवन यज्ञ संपन्न करवाएंगे। कहीं भी भीड़ जमा नहीं की जाए।। गृहे-गृहे यज्ञ का अर्थ ही यह है कि हर घर में यज्ञ होवे, नियमों की मानना हो। जो द्रव्य यज्ञ में भागीदारी नहीं कर सकते वे भाव यज्ञ से भी इसी समय गायत्री मंत्र उच्चारित करें। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग ने भी प्रमाणित किया है कि हवन यज्ञ से वातावरण सेनेटाइज होता है तथा कॅरोना निवारण  में भी यह लाभकारी है। उन्होंने बताया कि जिसमें बिलकुल सरल विधि से षट्कर्म  गायत्री मंत्र बोलकर ही पवित्रीकरण, आचमन, शिखा बंधन, प्राणायाम, न्यास, पृथ्वी पूजन कर अपने गुरु इष्ट तथा गायत्री या किसी निराकार सृष्टि की संचालक सत्ता का ध्यान करते हुए 24 गायत्री मंत्र की आहुतियां तथा विश्व शांति व कोरोना मुक्ति के लिए पांच महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित होंगी।