अपने कोच से अलग हुए डेल पोत्रो

By: Jun 1st, 2020 12:05 am

ब्यूनस आयर्स – अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो अपने कोच सेबेस्टियन प्रीटो से अलग हो गए हैं। डेल पोत्रो और कोच प्रीटो का लगभग तीन साल तक का साथ रहा। विश्व के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी डेल पोत्रो अपने घुटने की गंभीर चोट से उबर रहे हैं। डेल पोत्रो ने ट््विटर पर बताया कि प्रीटो अब विश्व के 62वें नंबर के खिलाड़ी जुआन लोंडेरो के साथ काम करेंगे। डेल पोत्रो ने प्रीटो को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App