एचडीएफसी को ग्रेट प्लेस टू वर्क का सर्टिफिकेशन

By: Jun 19th, 2020 12:01 am

चंडीगढ़ – एचडीएफसी बैंक एकमात्र भारतीय बैंक बन गया है, जिसे ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह सर्टिफिकेशन कार्यस्थलों की उच्च प्रतिष्ठा, भरोसे एवं प्रदर्शन की संस्कृति पहचानने के लिए थर्ड-पार्टी ग्लोबल अथॉरिटी द्वारा आयोजित किए गए अनामी कर्मचारी सर्वे का परिणाम है। विनय राजदान सीएचआरओ  एचडीएफसी बैंक ने कहा, यह सर्टिफिकेशन हमारे 94 प्रतिशत कर्मचारियों का एक दमदार निर्णय है। यह बहुत सराहनीय है। हम बैंक के कर्मचारियों को इस संगठन में अपना भरोसा स्थापित करने के लिए धन्यवाद देते हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App