ऑनलाइन चैस ने खूब जमाया रंग, मंडी में 16 हजार मैच; लगातार दो महीने प्रतियोगिता, बांटे कैश प्राइज

By: Jun 2nd, 2020 12:06 am

मंडी – प्रदेश के खिलाडि़यों ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन कैश प्राइज शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार को राज्य स्तरीय स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिला मंडी शतरंज संघ ने प्रतियोगिता को छह विभिन्न वर्गो में आयोजित करवाया गया। संघ के चीफ  आर्बिटर राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 66 खिलाडि़यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बता दें कि जिला मंडी शतरंज संघ एक अप्रैल से लगातार दो महीनों से ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करवाता आ रहा है। इस दौरान करीब 200 शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की कर चुकी है। इसमें करीब 16 हजार शतरंज मैच करवाए गए,  जो कि अपने आप में एक अद्वितीय व बड़ी मिसाल है। समस्त शतरंज प्रेमियों ने शानदार प्रदर्शन करने हुए काफी रोचकता दिखाई है। वहीं तीसरी कैश प्राइज प्रतियोगिता में खिलाडि़यों से कोई भी एंट्री शुल्क नहीं लिया गया है। इसके अलावा संघ  कोरोना फाइटर स्पर्धा के तहत आर्थिक सहायता भी जुटा चुका है। कोरोना फाइटर ने एचपी कोविड-19 रिस्पांस सालिडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। विश्व रिकार्ड होल्डर चैस मैराथन हंसराज ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 28129 रुपए की राशि उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम से सौंपी गई है। विश्व रिकार्ड होल्डर चैस मैराथन हंस राज ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1800 रुपए की इनाम राशि वितरित की गई।

ये होनहार जीते बाजी

सीनियर ओपन वर्ग में समीरू ठाकुर प्रथम, देव कृष्ण द्वितीय व सूंर्याश तृतीय रहे। महिला वर्ग में दियू प्रथम, गुंजन द्वितीय व केशवी तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग मेंसूजल प्रथम, जतिन शर्मा द्वितीय व तुषार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-15 वर्ग मेंएप्स प्रथम, प्रियांशु ठाकुर द्वितीय व अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-11 वर्ग मेंदुष्यंत प्रथम, अर्नव ठाकुर द्वितीय व वैभव तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-9 वर्ग में मार्या प्रथम स्थान पर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App