किन्नौर युवा कांग्रेस ने भ्रष्टाचार पर घेरी सरकार

By: Jun 18th, 2020 12:01 am

रिकांगपिओ-प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में हुए कथित घोटाले पर किन्नौर युवा कांग्रेस ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर से इस्तीफे देने की मांग की है। बुधवार को युवा कांग्रेस किन्नौर के कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ मेन चौक पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान युवा कांग्रेस किन्नौर के अध्यक्ष प्रताप नेगी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन के दौरान भ्रष्टाचार के इस मामले की जांच प्रदेश हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस्तीफा देना चाहिए था न कि पार्टी अध्यक्ष को। उन्होंने भ्रष्टाचार के इस मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App