केवल सिंह राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

By: Jun 1st, 2020 12:15 am

डलहौजी। चंबा जिला के केवल सिंह ठाकुर को श्री राजपूत करणी सेना हिमाचल का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बतातें चलें किकेवल सिंह ठाकुर प्राउड आफ नेशन हिमाचल एनजीओ परिवार के जिला चंबा के अध्यक्ष भी हैं। और संस्था के माध्यम से उनके द्धारा की जा रही समाजहित में सराहनीय सेवाओं के चलते ही उन्हें श्री राजपूत करणी सेना हिमाचल का प्रदेश उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है। केवल सिंह ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंष् सिंह कालवी व श्री राजपूत करणी सेना के राष्टस्ीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री राजपूत करणी सेना द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका वह पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App