कोरोना योद्धाओं पर बरसाए फूल

By: Jun 11th, 2020 12:20 am

चैलचौक  – कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों को नेगेटिव बनाने मे अहम रोल निभाकर आए कोरोना योद्धाओं को व्यापार मंडल गोहर ने फूल बरसाकर उन्हें सम्मानित किया। बुधवार को करीब 11 बजे गोहर बाजार पहुंचते ही व्यापार मंडल गोहर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान जगजीवन सिंह, उपप्रधान नरपत राम सेठी, मुख्य सलाहाकार क्रमशः सुरेश मल्होत्रा, हरमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष तुलसी राम ठाकुर, सचिव स्यान चंद चैहान, सहसचिव खीरू ठाकुर, अजू सोनी, चमन मल्होत्रा, फरमान सिंह मल्होत्रा, ओम चंद, गीतानंद, लेखराज, शालू ठाकुर, मनोज, पूर्ण चंद, बीरी सिंह, सरदार हंसपाल सिंह वरिष्ठ व्यापारी एंव करणी सेना के प्रदेश मंत्री, गोदू ठाकुर, चमन ठाकुर, दीपक सोनी, नागणू राम सहित कई व्यापारियों ने सिविल अस्पताल गोहर के चिकित्सक डा. रजत शर्मा, स्टाफ  नर्स पंकज ठाकुर, लाल सिंह, ईश्वर दास (दोनों चपरासी) पर फूल बरसाकर उन्हें सम्मानित किया।  बता दें कि कोविड अस्पताल में 12 दिन की ड्यूटी देने के बाद इन सभी को 15 दिन के संस्थागत तथा इतने ही दिन होम क्वारंटाइन किया गया था। अब ये सभी स्वस्थ होकर सिविल अस्पताल गोहर मे अपनी डयूटी पर लौट आए हैं। इन सभी के लौटते ही व्यापार मंडल गोहर ने इन्हें बुधवार को फूल बरसाकर सम्मानित किया है। वहीं व्यापार मंडल गोहर के अध्यक्ष रमेश शर्मा का कहना है कि उनके सहयोगी इससे पूर्व भी पुलिस प्रशासन सहित होमगार्ड के उन जवानों को सम्मानित कर चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App