घर-घर मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

By: Jun 6th, 2020 12:10 am

केंद्रीय वित्त एवं राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताआें से किया लोगों तक सरकार की स्कीमें पहुंचाने का आह्वान

बिलासपुर-केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को आपसी संवाद व चर्चा से आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका अदा करनी होगी। यह बात शुक्रवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा घोषित 20.87 करोड़ के आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश के किसान-बागवान, पशुपालक व्यापारी और प्रवासी को आर्थिक मजबूती देने का काम करेगा। सभी वर्गों को इसका लाभ मिले इसके लिए कार्यकर्ता सजगता से समाज मे चर्चा कर योजनाओं को क्रियान्वयन करने में अग्रणी प्रहरी बनें। उन्होंने कहा कि आज की बैठक की सार्थकता पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में और बढ़ जाती है। विश्व की आबादी की 16 फीसदी जनसंख्या भारत में रहती है और अढ़ाई फीसदी जमीन दुनिया के रहने के लिए है और उसमें चार फीसदी ही वर्षा द्वारा सरंक्षित जल है। ऐसी परिस्थिति में हम सभी को आर्थिक निर्भरता के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए अवश्य पांच पेड़ लगाने का संकल्प करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी के काल मे गांव में रोजगार की सृजनता के लिए मोदी सरकार ने मनरेगा में 1.10 करोड़ का बजट इस वित्त वर्ष के लिए आबंटित किया है। कांग्रेस बार बार मनरेगा की बात करती है लेकिन कभी 30000 करोड़ तक भी खर्च नहीं कर पाई मात्र गरीब-गरीबी की नारों से सत्ता का खेल खेलने तक सीमित रही। अनुराग ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी प्रदेश सहित हमारे संसदीय क्षेत्र से हैं इस लिए मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को बूथ स्तर तक लागू करने में जी-जान से जुटना होगा। इस बैठक में केंद्रीय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, मंत्री महेंद्र सिंह, वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, संसदीय क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, विधायकगण राजिंद्र गर्ग, सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल, नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, संजीव कटवाल, विनोद ठाकुर, सुमीत शर्मा व नरेंद्र अत्री समेत जि़ला व मण्डल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App