चंडीगढ़ में पांच नए केस, एक डाक्टर भी शामिल, शहर में अब तक 308 लोग हो चुके है संक्रमित

By: Jun 6th, 2020 12:06 am

चंडीगढ़ – शहर में शुक्रवार शाम को पांच नए केस सामने आए हैं। नए मरीजों में सेक्टर-22 की सिविल हॉस्पिटल की डाक्टर भी शामिल हैं। उसकी ड्यूटी रोजाना सिविल अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के रूटीन चेकअप पर लगाई गई थी। ऐसे में एक बार फिर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं मोहाली में भी कोरोना वायरस ने चार नए केस सामने आए हैं। वहीं जिले में एक और मरीज को कोरोना संक्रमण से निजात मिलने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें जीएमएसएच 16 अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में एडमिट गया है। शहर में अब तक 308 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। शहर में इस समय 82 एक्टिव कोरोना पेशेंट है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App