ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jun 13th, 2020 12:06 am

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?

-अश्विनी, कांगड़ा

आपके अभी कुछ समय संघर्ष करना पड़ेगा, इसके बाद परिस्थितियां बेहतर होती जाएंगी। आपके करियर की सही दिशा 2020 और 2022 के मध्य बनेगी। शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

मेरा अपना घर कब बनेगा?   

– रघु, सुंदरनगर

आपके घर बनने की संभावनाएं 18 अगस्त, 2020 और 17 अगस्त, 2022 के मध्य बन रही हैं। 2021 के अंतिम चरण में भी घर बन सकता है। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी? 

– ऋषि, हमीरपुर

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति की संभावनाएं 11 सितंबर, 2020 और 10 सितंबर, 2022 के मध्य बन रही हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए सफेद जिरकन और फिरोजा पहनें।

मैं विदेश कब जाऊंगा?        

– केवल कृष्ण, ऊना

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। 2020 और 2022 के मध्य आपको विदेश जाने के चांस मिलेंगे। सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनना शुभ रहेगा।

क्या मैं मांगलिक हूं? मेरा विवाह कब होगा?         

– नीरू, शिमला

आप मांगलिक हो, इसलिए विवाह तय करने से पहले ग्रहों का मिलान जरूर कर लें। आपके विवाह के संकेत 30 की उम्र में बन रहे हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए नीलम पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें

हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, डीएससी-257, पहली मंजिल,डीएलएफ साउथ कोर्ट माल, साकेत, नई दिल्ली-17

फोन नं. 011-47033152, 40532026


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App