दारपा भवाणी के शेर सिंह बने डीएसपी

By: Jun 6th, 2020 12:10 am

घुमारवीं-जिला बिलासपुर में तैनात एसआईयू टीम के इंचार्ज शेर सिंह पदोन्नत होकर पुलिस उप अधीक्षक यानि डीएसपी बन गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी पदोन्नति सूची में उनका नाम भी अंकित हैं तथा यह बिलासपुर और मंडी जिला के लिए गौरव का विषय है। बिलासपुर जिला में तैनात केवल शेर सिंह का नाम इस सूची में शामिल है। अलसुलझे मसलों को तत्परता से सुलझाने के लिए जाने जाने वाले युवा पुलिस अधिकारी शेर सिंह सरकाघाट तहसील के गांव दारपा भवाणी के रहने वाले हैं। उनके माता सत्या देवी व पिता रोशन लाल उनकी इस उपलिब्ध पर काफी खुश हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेष पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हाल ही में उनका चयन डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए भी हुआ है। इस अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उनके उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस डीजीपी डिस्क अवार्ड लिस्ट में उनका नाम शामिल है। जिला बिलासपुर सहित उन्होंने विभिन्न जिलों में बतौर एसएचओ चोरियों की कई वारदातों को सुलझाया है। जिसे देखते हुए उन्हें डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं इसके उपरांत उन्हें एक और उपलब्धि हासिल हुई है। सरकार द्वारा जारी नई नोटिफिकेशन में उन्हें डीएसपी बनाया गया। गौर रहे कि एसएचओ शेर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिसके चलते उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। 2008 बैच के सब इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बतौर प्रोवेशनल सब इंस्पेक्टर बद्दी में 2 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। इसके उपरांत वह सब इंस्पेक्टर कुल्लू में 4 वर्षों तक कार्यरत रहे। जहां पर भी उन्होंने बेहतर कार्य किए। कुल्लू के उपरांत उनका तबादला जिला बिलासपुर में हुआ। जहां पर वह घुमारवीं पुलिस थाना में दो वर्षों तक एसएचओ तैनात हुए। इन दिनों शेर सिंह बिलासपुर में एसआईयू टीम के इंचार्ज थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App