दुनिया में छठे नंबर पर भारत, हिंदुस्तान में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ा इटली

By: Jun 6th, 2020 12:05 am

नई दिल्ली – भारत अब पूरे विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में इटली को पछाड़ छठे नंबर पर पहुंच गया है। भारत से ऊपर अब यूके है, जहां 283,311 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। भारत में अब तक 233,555 कोरोना मरीज हैं। उधर, इटली में 234013 केस हैं, वहीं 33689 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। 30 जनवरी को भारत में कोरोना का पहला सामने आया था। उसके बाद हर रोज मामले सौ की गिनती में आते थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की। लॉकडाउन के दौरान भी मामलों की संख्या में गिरावट नहीं हुई, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय कहता रहा है कि अगर लॉकडाउन नहीं किया होता तो 50 लाख से ज्यादा मरीज हो जाते।

दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी  पॉजिटिव

कराची- पाकिस्तान में छिपे अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी माहजबीन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के आर्मी हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और गाड्र्स को भी क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड था। इस आतंकी घटना में 13 बम धमाके हुए थे, जिसमें 350 लोगों की मौत हुई थी और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 2003 में भारत सरकार ने अमरीका से मिलकर दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करा दिया था।

डीआरडीओ के कई कर्मचारी पॉजिटिव दो फ्लोर सील

हैदराबाद – देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच शुक्रवार को डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में कुछ कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस सूचना के बाद डीआरडीओ के दो फ्लोर को अगले 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। जिन लोगों में कोरोना का संक्रमण पाए जाने की खबर मिली है, उनमें कुछ वैज्ञानिक भी शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App