दो इनामी बदमाश हथियारों संग काबू

By: Jun 6th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिसार और फरीदाबाद से दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कुल 1.20 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। पुलिस ने इनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से सात पिस्तौल और 62 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App