पदाधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां

By: Jun 9th, 2020 12:20 am

कुनिहार – भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर द्वारा प्रेसवार्ता में मोर्चा के जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष से विस्तृत चर्चा के उपरांत की गई है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश किसान मोर्चा सचिव दिलीप कुमार पाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेम चोपड़ा, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संत राम कौंडल उपस्थित रहे। जिला के पांचों मंडलों के अध्यक्ष पद पर अर्की से जगदीश शुक्ला, सोलन से सुरेश शर्मा, कसौली से दूरेश ठाकुर, नालागढ़ से दाताराम व दून से प्रेम चंद ठाकुर को नियुक्त किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद का कार्यभार योगेश शर्मा नालागढ़, मदन ठाकुर सोलन, नंद किशोर कसौली, ओम प्रकाश शर्मा कराड़ाघाट, अशोक कुमार दून को सौंपा गया। इसी प्रकार नरेंद्र ठाकुर सोलन, कांति प्रसाद दून को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त गुरदास चंदेल दून, मंसाराम अर्की, तीर्थराम नालागढ़, कृष्ण कुमार ठाकुर नालागढ़, चमन ठाकुर कसौली को सचिव, अमर सिंह ठाकुर सोलन को कोषाध्यक्ष, मदन मेहता सोलन को मीडिया प्रभारी, सुरेश पाल को सह मीडिया प्रभारी, रोहित सोलन को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राम लोक ठाकुर, सीएस राणा, चमन राणा नालागढ़, जीत राम कसौली, भागीचंद, कर्म चंद, किशन ठाकुर, रामसिंह मेहता दून, मान सिंह, मदन लाल, नंदलाल ठाकुर , हरीश ठाकुर, मदन गोपाल व सुरेंद्र कुमार सोलन को शामिल किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा चर्चा के उपरांत अपने-अपने मंडल में मोर्चे के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा शीघ्र अति-शीघ्र की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App