प्रकाश भूटानी मुख्य संयोजक तैनात

By: Jun 28th, 2020 12:18 am

तीसा-उपमंडल के हियाड़ गांव के कांग्रेस नेता प्रकाश भूटानी को कांग्रेस सेवादल चुराह का मुख्य संयोजक/ अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रकाश भूटानी ने अपने मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश के मुख्य संयोजक अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज सहित जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान नीरज नैय्यर, हज कमेटी के पूर्व चेयरमेन दिलदार अली बट्ट व कांग्रेस सेवा दल के चंबा के मुख्य संयोजक महासू राम का आभार जताया है। प्रकाश भूटानी ने कहा कि चुराह विधानसभा हलके में आज तक जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस पार्टी की देन है। पूर्व मंत्री विद्याधर व पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज का भी चुराह के विकास में अहम योगदान रहा है, जबकि भाजपा ने हमेशा क्षेत्रवाद की राजनीति की। भूटानी ने विश्वास दिलाया कि वह पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुराह हलके के लोगों की सेवा करेंगे। प्रकाश भूटानी ने कहा कि चुराह विस हलके में कांग्रेस सेवादल संगठन को और ज्याद मजबूत बनाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App