भोटा अस्पताल का स्टाफ व्यास रवाना

By: Jun 1st, 2020 12:20 am

भोटा-राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा का स्टाफ  रविवार सुबह ही डेरा व्यास की बस में व्यास रवाना हो गया है। तीन हफ्ते पहले आधा मेडिकल स्टाफ  व्यास बुला लिया गया था, बाकी स्टाफ  भी आज रवाना हो गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि अप्रैल महीने से चैरिटेबल अस्पताल को प्रशासन ने कोविड-19 बनाने की वजह से अस्पताल का स्टाफ करीब दो महीनों से बेकार बैठा था। इसलिए व्यास प्रशासन ने स्टाफ को व्यास अस्पताल में सेवाएं देने के लिए व्यास बुला लिया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भोटा चैरिटेबल अस्पताल में स्टाफ  का वेतन व दवाइयों के सारे खर्च लगभग महीने का एक करोड़ आता है। अब पता नहीं कि यह अस्पताल कोविड-19 कब तक रहता है। इसलिए स्टाफ  को व्यास बुला लिया गया है। राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा लगभग 26 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहा है। यहां पर तीन जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर से लाखों लोगों की संख्या से लोग लाभ ले रहे हैं। जिला हमीरपुर से 878 गांवों के 92,570 लोग, बिलासपुर के घुमारवीं के गांवों के 32,085 तथा जिला के ऊना 26 गांवों के 5100 लोग लाभ ले रहे हैं। इस अस्पताल में लगभग 850 लोगों की हर रोज ओपीडी थी। सभी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध थी और खाना भी मुफ्त मिलता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App