मधुमक्खी पालना सीखेंगी महिलाएं

By: Jun 30th, 2020 11:01 am

स्वयं सहायता समूहों के जरिए अपने स्वरोजगार में लगीं प्रदेश की महिलाओं  के लिए खुशखबरी है। इनके लिए एक नया प्रोजेक्ट आया है जिसमें इन महिलाओं को कृषि क्षेत्र में, पशुपालन में और मधुमक्खी पालन में ट्रेंड किया जाएगा।  इसके लिए बाकायदा केन्द्र सरकार ने हिमाचल को 35 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि इस साल के लिए जारी की है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का कहना है कि नेशनल मिशन में 35 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि मिली है जिसके जरिए यहां पर 300 महिलाओं को ट्रेंड किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App