मिस हिमाचल फाइनलिस्ट प्रिया को कितना जानते हैं आप, मॉडलिंग-डांस के साथ साथ मुक्के बरसाने का भी है शौक

By: Jun 17th, 2020 6:38 pm

पालमपुर – चाय नगरी पालमपुर की बेटी प्रिया को दिव्य हिमाचल द्वारा प्रायोजित मिस हिमाचल -2020 की फाइनलिस्ट चुना जाना इस इलाके के लिए गर्व की बात है। दुर्भाग्यवश मिस हिमाचल 2020 की फाइनल प्रतियोगिता से कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन लग गया था। खैर यह होनहार  बेटी  अब भी फाइनल की तैयारी में जुटी हुई हैं। वह मिस हिमाचल का ताज  पाने के  लिए लॉकडाउन में भी खूब पसीना बहा रही हैं।

प्रिया माडलिंग में अत्याधिक शौक रखती है, लेकिन इनका सपना एक सफल जज के रूप में सच्चा न्याय देकर लोगों की सेवा करना  है। इसके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान  अपने आप को प्रिया ने घर में ही व्यस्त रखा है। नए-नए  पकवान बनाना इनका शौक बन गया है। अपने मम्मी पापा के साथ समय व्यतीत करना इस बाला को अच्छा लगता है बता देंगे। प्रिया पालमपुर के  घुग्घर में  रहती हैं। हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। उनका फोर्थ ईयर चल रहा है, इस होनहार बेटी के पिता  गिरीश शर्मा  सुपरिटेंडेंट के रूप में  सेवानिवृत्त हुए हैं,जबकि  इनकी माता  सुमिति शर्मा हिमाचल प्रदेश सचिवालय से जॉइंट सेक्रेटरी  के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। प्रिया की हॉबीज में  बॉक्सिंग करना , डांसिंग, रीडिंग , फिटनेस  कुकिंग, ड्राइविंग इत्यादि हैं । लॉकडाउन के दौरान  मनोविज्ञान   विषय पर अमरीका के एक इंस्टीच्यूट से ऑनलाइन से पढ़ाई भी कर रही हैं। प्रिया गार्डनिंग में भी शौक रखती है।  लॉकडाउन के दौरान अपना कुछ समय गार्डनिंग में भी बिता रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App