रॉक गार्डन खोलने की तैयारी, केंद्र की गाइडलाइन मिलते ही चंडीगढ़ प्रशासन देगा अनुमति

By: Jun 10th, 2020 12:06 am

चंडीगढ़ – मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुलने के बाद अब टूरिस्ट प्लेस खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सबसे पहले वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स, रॉक गार्डन और सुखना लेक पर बोटिंग प्लेस को खोला जाएगा। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ  इंडिया ने 804 हेरिटेज साइट खोलने की मंजूरी दे दी है। इसी को देखते हुए सबसे पहले कैपिटल कांप्लेक्स को खोलने पर विचार शुरू हो गया है। टूरिस्ट और टूरिज्म को लेकर केंद्र सरकार अलग से गाइडलाइंस जारी करेगा। उसी का इंतजार यूटी प्रशासन कर रहा है। अगले एक दो दिनों में इस पर फैसला हो सकता है। कैपिटल कांप्लेक्स की तरह रॉक गार्डन में भी टूर के हिसाब से पर्यटक भेजने पर विचार हो रहा है। कैपिटल कांप्लेक्स के एक टूर में पहले 30 टूरिस्ट होते थे अब इसे कम कर दस से शुरू किया जा सकता है। इसी तरह से रॉक गार्डन में भी टूर के तहत ही स्लॉट वाइज बुकिंग से टूरिस्ट भेजे जाने की चर्चा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App