ल्यूसिनिया-देवदार के पौधे रोपे

By: Jun 6th, 2020 12:15 am

चंबा –वन विभाग चंबा ने प्रेरणा दि इंस्प्रिशनल संस्था के संग विश्व पर्यावरण दिवस पर करियां के समीप पौधारोपण किया। इस दौरान करीब छह सौ पौधे रोपे गए। इनमें ल्यूसिनिया, देवदार, हरड़, बेहड़ा व टाली आदि प्रजाति के पौधे शामिल रहे। वनमंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा ने पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। वनमंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा ने स्थानीय लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए द्गेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। वर्तमान में पर्यावरण द्गदूषित होता जा रहा है। अगर इसे रोकने की पहल नहीं की गई तो स्थिति बेहद भयावह हो जाएगी। इसे रोकने के लिए पौधरोपण पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। जीव-जंतुओं की सभी प्रजातियां फूड चेन के लिए आवश्यक हैं। इतना अधिक वन होगा उतना ही वातावरण स्वच्छ भी होगा। पौधरोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। उचित रखरखाव के अभाव में पौधे लगाने के कुछ समय बाद ही दम तोड़ देते हैं। जितने पौधे रोप जाएं वह सभी पौधे अच्छी तरह से फले-फूलें यह सुनिश्चित करना चाहिए। उधर, प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि सभी ने शपथ ली कि हर वर्ष सदस्य दस-दस पौधे लगाएंगे। उन्होंने वनमंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा का धन्यवाद भी प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग हर समय पौधारोपण के लिए संस्था का सहयोग करती है। इस मौके पर वन विभाग के स्टाफ के अलावा प्रेरणा संस्था के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App