विधायक असीम गोयल ने किया पौधा रोपण

By: Jun 6th, 2020 12:02 am

अंबाला – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘मेरा आसमान संस्था’ द्वारा पक्षियों के लिए दाना पानी सेवा शुरू की गई और परिंडे तैयार करवा पेड़ों पर लटकाए गए। विधायक असीम गोयल ने पेड़ पर परिंडा लगाने के साथ उनके लिए दाना और पानी डाल इसकी शुरुआत की। इससे पूर्व विधायक असीम गोयल ने लोक निर्माण विश्राम गृह अंबाला शहर में पौधारोपण भी किया। इस मौके विधायक असीम गोयल ने सामाजिक संस्थाओ को परिंडे व पौधे भी वितरित किए। विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा सबसे बड़ा धन बेटी, जल और वन इसलिए इन्हे सरंक्षण की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आज 50 संस्थाओं को परिंडे वितरित किए गए हैं। इस मौके उन्होंने कहा पर्यवरण को संभालने की जरूरत है। हमारे पूर्वज जो विरासत हमें दे गए थे, हमे अपने आने वाली पीढ़ी को यह विरासत देनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App