सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जताया रोष

By: Jun 4th, 2020 12:02 am

नारायणगढ़। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा के आह्वान पर सिविल अस्पताल में जिला प्रधान प्रोमोद कुमार की अध्यक्षता में ठेका कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वे सात जून को स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देंगे। जिला प्रधान प्रोमोद कुमार ने बताया कि ठेके पर लगा कर्मचारी बिना सुरक्षा प्रबंधों के अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। छंटनी व मांगों को लेकर सात जून को स्वास्थ्य मंत्री के निवास अंबाला छावनी पर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगे सिक्योरटी गार्ड को हटाने के फैसले पर रोक लगाना, ठेका कर्मचारियों की नई भर्ती के लिए जारी किए गए टेंडर पर रोक लगाना, वेतन कम से कम 21000 होना आदि है। इस मौके पर अजय कुमार, राम निवास, सुखबीर सिंह, पंकज, संतोष, संजीव, सोहेल, सुभाष आदि कर्मचारी शामिल हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App