हरियाणा में 316 नए संक्रमित, राज्य में लगातार बढ़ रहा संक्रमण, सरकार की चिंता बढ़ी

By: Jun 6th, 2020 12:07 am

चंडीगढ़ – अनलॉक-1 की शुरुआत हरियाणा के लिए बेहद खराब रही। जन-जीवन तो पटरी पर लौटा, लेकिन कोरोना संक्रमण की गति तीन गुना बढ़ गई। मात्र पांच दिन में ही एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। इससे प्रशासन की चिंता एकाएक बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के ग्राफ से मृत्युदर में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में 26 मौतों से मृत्युदर 0.71 फीसदी पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में 12 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 8 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 4 वेंटीलेटर पर हैं।  शुक्रवार को 19 जिलों में 316 मामले आए। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 153, फरीदाबाद में 59, चरखी-दादरी में 22, पलवल में 14, कुरुक्षेत्र में 12, रेवाड़ी में 11, हिसार में 9, करनाल में 7, अंबाला में 6, रोहतक व नारनौल में 4-4, नूंह व फतेहाबाद में 3-3, झज्जर, जींद व सिरसा में 2-2, पानीपत, पंचकूला व कैथल में 1-1 संक्त्रमित मिला। जबकि गुरुग्राम में 40, नारनौल में 12, करनाल में 11, हिसार में 10, कुरुक्षेत्र में 5, फरीदाबाद व अंबाला में 3-3 तथा फतेहाबाद व कैथल में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा।  स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1,37,452 पर पहुंच गया है, जिसमें 1,29,027 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 4828 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 2.71 फीसदी पर पहुंच गया है। रिकवरी 33.61 तथा डबलिंग रेट 6 दिन पर पहुंच गया है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 5422 पर पहुंच गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App