चंडीगढ़ में एक परिवार के तीन संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या 312, एक्टिव केस 34

By: Jun 7th, 2020 12:01 am

चंडीगढ़। चंडीगढ़ शहर में शनिवार को कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं। तीनों बापूधाम कालोनी में एक ही परिवार के रहने वाले हैं। इनमें पांच साल का बच्चा, 33 साल का पुरुष और 32 साल की महिला शामिल है। इसी के साथ शहर में 34 एक्टिव केस हो गए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 312 हो गई हैं। शुक्रवार का दिन शहर के लिए थोड़ा राहत भरा रहा। शहर में अभी तक 273 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को शहर के 51 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद एक साथ डिस्चार्ज किया गया था। अभी तक इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक करने के बाद डिस्चार्ज किया गया। शुक्रवार को सेक्टर-26 बापूधाम कालोनी के 50 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन 50 लोगों को सेक्टर-22 के सूद धर्मशाला में अगले सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया। सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद इन लोगों को घर भेजा जाएगा, जबकि सेक्टर-56 के एक 34 साल के मूल रुप से उत्तर प्रदेश के प्रतापढ़ के रहने वाले शख्स को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App