करसोग। कोरोना काल में प्रदेश का अग्रणी मीडिया हाउस अपने पाठकों और दर्शकों अपने मेगा इवेंट के सितारों से रू ब रू करवा रहा है। इसी कड़ी में इस बार हम आपकों मिलाने जा रहे हैं डांस हिमाचल डांस के सितारे भावेश से। भावेश सुन्नी का रहने वाला है। वह डांस हिमाचल डांस के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा चुका है। कोरोना काल में भी वह डांस के प्रति समर्पित रहते हुए कड़ा अभ्यास जारी रखे हुए हैं । भावेश ने कहा कि वह रोजाना प्रात: से ही योगाभ्यास से शुरुआत करते हुए डांस को ही अपना फ्यूचर बात जुनून मानता है। प्रतिभावान भावेश ने बताया कि अभी हाल ही में उसने टैरेंस लुइस अकादमी से ऑनलाइन डांस का एक कोर्स पूरा किया है, जिसमें कि उसे एक सर्टिफिकेट भी मिला है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भावेश की पाठशाला भले ही बंद है, परंतु डांस के प्रति समर्पण भावना का जुनून कड़े पसीने के रूप में बहाकर भावेश ने अपनी प्रतिभा को और निखारा है। अभी हाल ही में भावेश ने ज़ी टीवी के मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डांस के साथ-साथ भावेश को अपनी दिनचर्या की डायरी लिखना भी बहुत पसंद है। खास बात यह कि वह रोजाना 10 ऐसे नए शब्द अवश्य सीखने की कोशिश करता है जो उसके व्यवहार को संस्कारित होने का परिचय देते हैं। भावेश ने बताया कि उनके डांस गुरु कुशल चौहान भी आजकल उन्हें ऑनलाइन क्लासेस दे रहे हैं य। कुशल चौहान जहां बहुत ही प्रतिभावान डांसर हैं समाजसेवी हैं।