जीनियस थे सुशांत सिंह राजपूत, दोनों हाथ से एकसाथ लिखते थे

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बेहद जीनियस थे और वह दोनों हाथों से लिखते थे।सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन फैंस उनकी पुरानी यादों को लगातार ताजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत ने सुसाईड कर लिया और एक झटके में दुनिया से दूर चले गए।एक ट्विटर यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो अपने हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने दोनों हाथों से एक साथ लिखते नजर आ रहे हैं। सुशांत ने अपनी फिल्म छिछोरे के को-स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखा है। इसके बाद वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुशांत काफी मल्टी-टैलंटेड थे।