क्वारंटाइन पूरा, घर भेजे 11 लोग

By: Jun 11th, 2020 12:23 am

पद्धर – ओबीसी छात्रावास द्रंग भटोग में रेड जोन से आए 11 लोगों को चौदह दिन के क्वारंटाइन में रखने के बाद पद्धर प्रशासन ने सभी को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं देते हुए अपने अपने घरों को भेज दिया। इस दौरान एसडीएम पद्धर शिव मोहन सैणी ने सभी लोगों को पुष्प भेंट कर टैक्सियों से उनके गांवों को रवाना किया। ओबीसी होस्टल में जिला के 11 लोगों को क्वारंटाइन में रखा था। सभी के दो बार मेडिकल टेस्ट हुए और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी को होम क्वारंटाइन भेज दिया। एसडीएम ने होम क्वारंटाइन में परिवार के साथ रहने के भी उन्हें टिप्स दिए। होस्टल में क्वारंटाइन रहे सभी साथियों ने प्रशासन से मिले सहयोग के लिए भी आभार जताया है। इन लोगों ने एसडीएम पद्धर के साथ ही तहसीलदार पद्धर मनोज कुमार, थाना प्रभारी यशवंत सिंह, ग्रामीण राजस्व अधिकारी सतीश चंद भाटिया, पुलिस कर्मचारियों राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी शुभम शर्मा, लोक निर्माण विभाग कर्मचारी प्रकाश चंद, मैस इंचार्ज ओमकार, मीना देवी, महिला मंडल प्रधान ललिता चौहान, सदस्यों, युवा एकता मंडल प्रधान तरूण ठाकुर, सदस्यों का आभार प्रकट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App