129 साल बाद मुंबई में ऐसा तूफान, ‘निसर्ग’ ने आलीबाग और रत्नागिरी में मचाई तबाही।

By: Jun 3rd, 2020 1:02 pm

कान फोड़ती हवाओं की आवाज, ऊफान मारता समुद्र का पानी और बारिश, महाराष्ट्र इस वक्त यह सब झेल रहा है। महाराष्ट्र इस वक्त कोरोना वायरस की भयंकर चपेट में है और इस बीच वहां निसर्ग चक्रवात तूफान ने दस्तक दे दी है। तेज रफ्तार हवाएं, तेज बारिश और समुद्र की लहरें तबाही मचा रही हैं। चक्रवात तूफान ‘निसर्ग’महाराष्ट्र पहुंच चुका है। अलीबाग और रत्नागिरी में उसने तबाही मचानी शुरू भी कर दी है। हवाओं की रफ्तार इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 129 साल बाद मुंबई में चक्रवात आया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App