साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

By: Sep 5th, 2020 12:08 am

पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह। 

6 सितंबर से 12 सितंबर, 2020 तक

मेष : यह सप्ताह कई मामलों में आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर भी मिलेंगे और आर्थिक स्थितियां भी अनुकूल होती जाएंगी। सेहत की तरफ खास ध्यान देने की जरूरत है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा परेशानी हो सकती है। सप्ताह के आखिर में किसी प्रॉपर्टी को लेकर मन चिंताओं से घिर सकता है। विवाद में पड़ना बेहतर नहीं होगा।

 

वृषः इस सप्ताह आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में भी ख़ुशियां दस्तक देने वाली हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी बन सकता है। लेकिन अभी यात्राओं के लिए समय अनुकूल नहीं है एवं इन्हें टाल देने में ही भलाई है। सप्ताह के अंत में भी जो बदलाव आप चाहते हैं, उन्हें पूर्ण होने में अभी समय लगेगा।

मिथुनः कार्यक्षेत्र के लिए समय अनुकूल है एवं इस मामले में आप राहत महसूस करेंगे। अफसर मेहरबान रहेंगे और सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक उन्निति के कई अवसर मिलेंगे। किसी पार्टनर के साथ मिलकर काम शुरू करेंगे, तो अधिक फयदा प्राप्त होगा। यात्राओं द्वारा भी विशेष सफलता हासिल कर पांएगे। सप्ताह के अंत में जीवन में एक बैलंस बनाकर चलेंगे, तो अधिक सुखी रहेंगे।

सिंह : इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव पाएंगे और नई ऊर्जा से लैस रहेंगे। कोई नया दायित्व भी आपको संभालना पड़ सकता है, जिससे आपकी कार्यक्षमता की परख होगी। सेहत भी बढि़या रहेगी। लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।  धन वृद्धि के शुभ संयोग इस पूरे सप्ताह आपके लिए बन रहे हैं। संतान प्राप्ति के योग भी हैं।

कन्याः किसी सहयोगी से कुछ मनमुटाव हो सकता है लेकिन सप्ताह के सप्ताह के अंत तक गलतफहमी भी दूर हो जाएगी।  कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत के अवसरों का लाभ उठाना होगा। आमदनी का कोई नया स्रोत भी बन सकता है। आर्थिक मामलों में बेहतर महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। नया वाहन खरीद सकते हैं।

तुला : प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है और ग्रह आपके पक्ष में हैं। यह सप्ताह यात्राओं द्वारा भी विशेष सफलता लेकर आ रहा है। यात्राओं के दौरान कोई ख़ुशखबरी भी आपको प्राप्त हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए शुभ होगा एवं धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आपको परिवार व कार्यक्षेत्र में नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में ख़ुशी प्राप्त होगी।

वृश्चिक :  इस सप्ताह आप अपने परिवार के समीप रहकर ख़ुश रहेंगे एवं सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से मन प्रसन्न बना रहेगा एवं धन वृद्धि के अच्छे संयोग बनेंगे। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में विवाद में न ही उलझें, तो बेहतर रहेगा।  यात्रा  टाल देने में ही आपकी भलाई है। सप्ताह के अंत में किसी प्रॉपर्टी को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।

धनुः  स्वास्थ्य पक्ष का विशेष ध्यान रखना होगा और  किसी को उधार देने से बचना होगा। इस सप्ताह मन बहुत  भावुक रहेगा और भावनाओं में बहकर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं जिससे आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई समाचार अभी आपको तकलीफ दे सकता है। वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी रखनी होगी। सप्ताह के अंतिम 2 दिन बढि़या रहेंगे।

मकर :  इस सप्ताह आपकीं व्यवहारकुशल की असली परीक्षा होगी। भावनाओं में न बहते हुए आप विपरीत स्थितियों को संभालने की कोशिश करेंगे और निस्संदेह इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे एवं धीरे-धीरे प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। कार्यक्षेत्र में सजग रहेंगे तो उन्नति होगी। लेकिन लापरवाही आपके लिए कष्टप्रद स्थितियां बना सकती है। शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।

कुंभ : इस सप्ताह किसी संत महापुरुष का सान्निध्य हासिल होगा, जिससे आप स्वयं को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। लंबे अरसे से अटका हुआ कोई काम बनने से आपको खुशी हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में भी विशेष सफलता हासिल करेंगे।  प्रेम संबंध सुदृढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में कोई नया जोखिम उठा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

मीन : समय अनुकूल है और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कालचक्र अब आपके अनुरूप बदलाव लेकर आएगा। इस सप्ताह आपकी सेहत में भी काफी अच्छे बदलाव दिखाई देंगे। परिवार के सान्निध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं मन प्रसन्न  रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। नौकरी में प्रोमोशन या बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं जो आपके लिए सुखद रहेगा। किसी विवाद को तूल देने से बचना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App