रिपोर्ट नेगेटिव, ड्यूटी पर लौटे डीएसपी

By: Jun 13th, 2020 12:20 am

सुंदरनगर – डिप्टी एसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। डीएसपी ने अपने आप को सुरक्षा की दृष्टि से होम क्वारंटाइन कर लिया था। गौर रहे कि डीएसपी गुरबचन सिंह ने पिछले दिनों थाना सुंदरनगर में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हिमाचल पुलिस के नवनियुक्त डीजीपी संजय कुंडू को बधाई देने शिमला गए थे। उस वक्त दिल्ली से भी एक व्यक्ति डीजीपी हिमाचल को बधाई देने शिमला पहुंचा था। बाद में खबर आई थी कि दिल्ली वाले व्यक्ति की करोना की वजह से दिल्ली में मृत्यु हो गई है। वह कोरोना से संक्रमित था। इस खबर के आते ही पुलिस मुख्यालय शिमला में हड़कंप मच गया था और पुलिस मुख्यालय को सील करना पड़ा, जिसके परिणाम स्वरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस के नवनियुक्त डीजीपी संजय कुंडू ने भी खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। बाद में उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। इसी मामले को ध्यान में रखते हुए डीएसपी सुंदरनगर ने भी खुद को स्वेच्छा से एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन कर लिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App