शिमला में बारिश ने बरपाया कहर जगह-जगह लैंड स्लाइड्स

By: Jun 6th, 2020 12:22 am

शिमला-शिमला शहर में शुक्रवार  को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खूब कहर भरपया। शिमला शहर में दोपहर बाद तेज बारिश के चलते जहां लोगों को परेशानियां हुईं, वहीं जगह-जगह लैंड स्लाइड्स भी हुए। गमनीत यह रही कि इन भूस्खलनों में किसी को जानमाल की हानि नहीं हुई। बता दें कि संजोली के बांग्ला कालोनी में भी लैंड स्लाइड हुआ है। बताया जा रहा हैं कि इस दौरान कुछ एक लोगों को हल्की चोटे आई हैं। शिमला के खलिनी में  नियर लाल कोठी में पहले से ही एक पेड़ खतरा बना हुआ था। भू- स्खलन के  चलते उसके साथ लगता एक ओर पेड़ खतरा बन गया हैं।  इसके अलावा  भगवती नगर, गंगा पब्लिक स्कूल  खलिनी, सांगटी नियर बाबा बालक नाथ मंदिर, नीलकमल निवास,  पंथाघाटी में भी भू-स्खलन हुआ हैं। शिमला में गुरुवार को इतनी तेज बारिश हुई के कई लोगों के घरों में भी पानी चला गया है। शिमला के देवनगर में लोगो के घरों में पानी आने से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App