टीहरा के अभिषेक पीजीआई एमईआर एमडीएमएस परीक्षा में सेकेंड

By: Jun 28th, 2020 12:05 am

अवाहदेवी  – टीहरा उपतहसील की ग्राम पंचायत  कोट के गहरा गांव  से डा.  अभिषेक अस्थुल ने पीजीआई  चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पीजीआई एमईआर एमडीएमएस प्रवेश परीक्षा में  दूसरा  स्थान  प्राप्त  किया  है। डा. अभिषेक  ने  दूसरा स्थान प्राप्त कर  प्रदेश  व जिला का नाम  रोशन किया है। गौरतलब है कि डा   .अभिषेक  इस परीक्षा में  हिमाचल सरकार की तरफ से  एक स्पांसर्ड  कैंडीडेट थे और उन्होंने ऑल  इंडिया के स्पांसर प्रतिनिधियों  में  93.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर  दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक  अस्थुल ने तीन वर्ष से जिला शिमला के जुब्बल कोटखाई  के  पीएचसी बखोल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक की जमा दो की पढ़ाई   एमआईडी देवधार टीहरा में प्राप्त हुई थी। उन्होंने वर्ष 2011 में एचपीपीएमटी की प्रवेश परीक्षा  पास की थी। उसके बाद 2016  में हिमाचल प्रदेश के टीएमसी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। अभिषेक अस्थुल ने  इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। अभिषेक अस्थुल के पिता रतेंद्र कुमार शिक्षा विभाग में कला अध्यापक के पद पर  कार्यरत हैं और माता सरला देवी गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर अभिषेक अस्थुल  को उनके माता-पिता व समस्त क्षेत्र वासियों टेकचंद, राजेंद्र चौहान, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सुनील   ने उन्हें बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App