अंबाला में जेजेपी ने बनाई रणनीति

By: Jul 14th, 2020 12:01 am

अंबाला। हरपाल सिंह कंबोज (पूर्व प्रत्याशी जेजेपी हलका अंबाला) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के संस्थापक और पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के सुझाव पर जेजेपी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी समेत निचले स्तर की कार्यकारिणी को भंग किया गया है और नई कार्यकारिणी बनाने का फैसला किया गया है।  हरपाल सिंह कंबोज ने बताया कि नई कार्यकारिणी को लेकर कायकर्ताओं में जोश भरा हुआ है। आने वाले बरोदा उपचुनाव में हम जोर-शोर से कार्य करेंगे और जेजेपी-बीजेपी निश्चित रूप से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनने से हर वर्ग खुश हुआ है, जहां किसानों को मंडियों में पूरी सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं युवाओं को हरियाणा में पहले कि बजाए अधिक नौकरियां दी जाएंगी। हरियाणा में 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App