आंगन में गिरने से बुजुर्ग की मौत

 हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सुजानपुर-घर के आंगन में काम कर रही वृद्धा की गिरने से मौत हो गई है। मामला उपमंडल सुजानपुर की पंचायत जोल के गांव पलाही परगना का है। आंगन में कार्य कर रही वृद्ध महिला अचानक गिर पड़ी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल सुजानपुर में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री से मिली जानकारी के अनुसार आशा देवी (70)पत्नी मुंशी राम रविवार को प्रातः अपने घर के आंगन में कार्य कर रही थी। अचानक कार्य करते समय गिर गई। जिससे उसे चोटें आईं। परिजन उसे सिविल अस्पताल सुजानपुर लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से थाना सुजानपुर को सूचना मिली। मौके पर पुलिसकर्मी राजेश कुमार के साथ-साथ अन्य पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज हमीरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर मामला की छानबीन कर रहे पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने बताया मौत किन कारणों से हुई इसकी छानबीन की जा रही है।