कर्मचारियों के लिए एक समान हो ट्रांसफर पालिसी

By: Jul 14th, 2020 12:05 am

दौलतपुर चौक – प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर, विकास रतन, महासचिव संजीव ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने संयुक्त बयान द्वारा सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी सभी कर्मचारियों के लिए होनी चाहिए न केवल शिक्षकों के लिए। उन्होंने बताया कि केवल शिक्षकों के लिए ही ट्रांसफर पॉलिसी बनाना न्यायसंगत नही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग प्रदेश का बहुत बड़ा विभाग है और इस तरह के प्रयोग इतने बडे़ विभाग पर लागू न किए जाएं। उन्होंने प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसीपलों के खाली पडे़ सैकड़ों पदों को शीघ्र भरने का भी सरकार से आग्रह किया है और स्कूल प्रिंसीपलों की प्रोमोशन सूची जारी करने का भी सरकार से आग्रह किया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों का मेडिकल भत्ता बढ़ाने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App