कांगड़ा से मंडी तक अब नहीं महकते पुराने धान, परमल-हच्छू की जगह अब हाईब्रिड किस्मों का क्रेज

By: Jul 1st, 2020 11:01 am

हिमाचल के मंडी-कांगड़ा और चंबा जिलों में धान की बंपर खेती होती है। इन दिनों मंडी की बल्ह घाटी , कांगड़ा घाटी और चंबा के इलाकों में धान रोपाई तेजी से चल रही है। किसान ज्यादातर हाईब्रिड बीज को तवज्जो दे रहे हैं। कहीं कहीं पारंपरिक किस्में भी हैं,लेकिन वे न के बराबर ही रोपी जा रही हैं। प्रदेश में किसी जमाने में  परमल , सावरमती, चीनू, टाबटा,,अच्छू आदि पुरानी किस्मों का दबदबा था,लेकिन अब इन किस्मों की जगह हाइब्रिड धान ने ले ली है। मसलन श्री राम खुशबू,दावत,100 नंबर ,834,312 आदि किस्में अब किसानों की पसंद हैं। बहरहाल अगर प्रदेश सरकार और कृषि विभाग को चाहिए कि धान की पुरानी किस्मों का भी संरक्षण किया जाए।            रिपोर्ट: टीम, गगल, नेरचौक,पालमपुर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App