कांग्रेस ने बनाए महासचिव और उपाध्यक्ष

By: Jul 11th, 2020 12:18 am

जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने गठित की 76 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी

हमीरपुर-जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने शुक्रवार को लंबे समय से खाली पड़े कार्यकारिणी के पदों को भरते हुए 76 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई कार्यकारिणी मे 22 महासचिव, 18 उपाध्यक्ष, 22 सचिव, 13 कार्यकारिणी सदस्य और एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने इनके नामों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर किशन कुमार, तेजनाथ तेज, जुगल किशोर ठाकुर, अनिल वर्मा, नरेश लखनपाल, लेख राज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, राजेश चौधरी, संगीता शर्मा, सुरजीत सिंह, सुरिंद्र गुप्ता, संजय शर्मा, रोशन लाल शर्मा, कै.चमेल सिंह, पुरुषोत्तम कालिया, नरेश ठाकुर, अजय शर्मा और चरणदास को नियुक्ति दी गई है। महासचिव पद पर जगजीत ठाकुर, रतन चंद डोगरा, पवन कालिया, राजीव लाल मेहर, राजेश आनंद, संतोष संधू, राजकुमार शर्मा, विपिन डटवालिया, चमन लाल, सुशील पठानिया, अश्वनी शर्मा, नीलम ठाकुर, मनोज ठाकुर, नीलम शर्मा, नीरज ठाकुर, डेनी जसवाल, किशोरी लाल शर्मा, मनीष गुप्ता, गरीब दास, जोगिंद्र ठाकुर, राज धीमान व राजेश सुनील को नियुक्त किया गया है। सुभाष ढटवालिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद पर सुरजीत सिंह सांबा, मनोज डोगर मनु, कमल कुमार क मी, भूपेंद्र सिंह, अंकुश सैनी, सिकंदर चौधरी, मनोज गुप्ता, सवरण लता, देवेंद्र राणा, राजेश पठानिया, धर्मपाल जसवाल, चेतन लखनपाल, हेमराज नरोता, इंद्रजीत, नरेंद्र संधु, वेद प्रकाश डोगरा, कै. रंजीत सिंह, देवीदास शहनशाह, राजेश राणा, कै. कर्मदास, शरण प्रसाद व अजय भंदरालिया को तैनाती दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में रामचंद्र पठानिया, कै. मस्तराम गुलेरिया, उत्तम चौधरी, संदीप शर्मा, सुबेदार बलवंत सिंह, रमेश चंद शर्मा, कर्ण राणा, विजय डोगरा, वतन सिंह डोगरा, विधि चंद लगवाल, अमित शर्मा, अशोक डोगरा और सुनील कुमार को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को काम बांटे जाएंगे और समय-समय पर उनसे फीडबैक भी ली जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App