चार साल की बच्ची समेत आठ कोरोना के नए मरीज, दिल्ली से लौटे जीजा और साला भी निकले संक्रमण का शिकार

By: Jul 8th, 2020 7:17 pm

हिमाचल में आठ नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें चार साल की बच्ची भी संक्रमण का शिकार पाई गई। सबसे ज्यादा छह केस कांगड़ा के हैं। बुधवार को चार साल की बच्ची समेत प्रदेश भर में कोरोना के आठ नए केस आए हैं। इनमें छह कांगड़ा, और एक-एक हमीरपुर व मंडी का मामला है। कांगड़ा के सेराथाना की 33 साल की महिला कोविड-19 की संक्रमित पाई गई थी। अब उसकी चार साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची को कोविड सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया गया है। वहीं, दिल्ली से लौटे पलाख के 32 और 28 साल के जीजा-साला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों जवाली में संस्थागत क्वारंटाइन किए गए थे। वहीं, पानीपत से लौटा ढन मथलार का 45 साल का व्यक्ति भी संक्रमण का शिकार पाया गया है। उधर, हड़सर, जवाली में संक्रमित के संपर्क में आने से 43 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को कोविड सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया गया है। वहीं, मंडी सदर के चलोह साइगलू का 23 साल का नौजवान और हमीरपुर का 46 साल का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

-दिव्य हिमाचल टीवी टीम की रिपोर्ट


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App