टिकटॉक को टक्कर देने वाला फेसबुक का ऐप होगा बंद

By: Jul 3rd, 2020 12:06 am

फेसबुक की टिकटॉक को टक्कर देने वाली ऐप लासो  अब बंद होने जा रही है। फेसबुक ने टिकटॉक की तर्ज पर यह ऐप साल 2018 में लांच किया था। इस ऐप के यूजर्स को फेसबुक ने एक मैसेज के जरिए जानकारी दी है कि 10 जुलाई तक यह सर्विस बंद हो जाएगी। इससे पहले यूजर्स अपना डाटा, वीडियो सेव कर सकते हैं। फेसबुक की यह सर्विस दुनिया के कई देशों में उपलब्ध थी। इनमें कोलंबिया, यूएस, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, पेरू, पनामा, कॉस्टा रीका, एल सल्वाडोर, उरुग्वे और एक्वाडोर जैसे देश शामिल हैं। फेसबुक ने यह ऐप टिकटॉक को टक्कर देने के लिए लांच किया था। टिकटॉक की तरह इस ऐप में भी यूजर 15 सेकंड तक के वीडियो बना सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App