नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन ने कलाई पर बांधे स्मार्ट वॉच के विरोध में 15 जुलाई को प्रदर्शन की चेतावनी

By: Jul 8th, 2020 12:04 am

चंडीगढ़ –नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन ने कलाई पर बांधे स्मार्ट वॉच के विरोध में 15 जुलाई को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यूनियन की ओर से प्रशासक के सलाहकार, मेयर सहित निगम आयुक्त और एमओएच अधिकारी को ज्ञापन.पत्र भी भेजा है। यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चढ्ढा और प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चांवर ने ज्ञापन पत्र में कहा कि कई बार मांग पत्र सौंपे जाने के बाद भी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस दौर में सफाईकर्मियों ने शहर की सफाई को बनाए रखने के लिए डटे रहे और अपनी जान को जोखिम में डाल कर शहर के लोगों को इस बीमारी से बचाने का काम किया, लेकिन निगम की ओर से उन्हें कलाई पर घड़ी बांधने पर मजबूर किया जा रहा हैए साथ ही बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे शहर की अन्य यूनियन में भी रोष है। इसी को देखते हुए अन्य युनियन के साथ मिलकर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसकी जिम्मेवारी नगर निगम की होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App