बलदेव तोमर ने टटीयाना में सुनी समस्याएं

नाहन। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिटियाना, कमरऊ व कफोटा में जन समस्याएं सुनी। भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि जन संपर्क अभियान के तहत  प्रदेश प्रवक्ता एव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कमरऊ पंचायत के गांव खजियार में जन समस्याएं सुनी और अधिकतर समस्याओ का समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के ओम प्रकाश, दुल्ला राम, रंगीलाल, सुरेश कुमार व रमेश कुमार ने देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हो कर कांग्रेस छोड़कर बलदेव तोमर के साथ भाजपा में अपनी आस्था प्रकट की है।