भाजपा नेताओं को लीगल नोटिस, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने 15 दिन में आरोप सिद्ध करने को कहा

By: Jul 3rd, 2020 12:06 am

धर्मशाला      – पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने उनके उपर लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपा के दो भाजपा नेताओं सहित एक अन्य व्यक्ति को लीगल नोटिस भिजवाए हैं। नोटिस में सुधीर की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों को अगले 15 दिन के भीतर साबित करने को कहा गया है, न्यथा उनके खिलाफ एक करोड़ का मानहानि का दावा करने के साथ न्यायालय में केस भी चलाया जाएगा। नोटिस भेजने वाले अधिवक्ता अमन गुलेरिया ने कहा कि यह नोटिस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की छवि को धूमिल करने के चलते भेजे गए हैं। भाजपा नेताओं द्वारा सुधीर शर्मा को शराब माफिया कहने और लीकर कंपनी में उनका या उनके परिवार का हिस्सा होने के जो आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। पूर्व मंत्री के अधिवक्ताओं ने हरोली के भाजपा नेता एवं उपाध्यक्ष राम कुमार और धर्मशाला के संजय शर्मा को नोटिस भेजे हैं। इसके अलावा एक सोशल मीडिया चैनल के संपादक को भी नोटिस भिजवाया गया है। उनका कहना है कि शराब माफिया के जो आरोप लगाए गए हैं, वे किस आधार पर हैं और जो लीकर कंपनी में भागीदारी की बात की गई है, वह किस आधार पर की है। इस बात का भी जबाब दिया जाए। पिछले कुछ दिनों से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा के खिलाफ भाजपा मोर्चा खोले हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेता कांग्रेस के पूर्व मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे और कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके चलते अब कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने अपने वकीलों के माध्यम से भाजपा नेताओं को नोटिस भिजवाकर साबित करने को कहा है कि वे बताएं कि लीकर कंपनी में उनके या परिवार के किस सदस्य का क्या लेना देना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App