महिलाओं के खिलाफ  दर्ज केस वापस ले सरकार

By: Jul 12th, 2020 12:20 am

पतलीकूहल-प्रदेश कांग्रेस के सचिव देवेंद्र नेगी एव राजीव किया प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य नवीन तंनवर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुराग प्रार्थी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हंसराज शर्मा व टिकम ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद नेगी द्वारा जारी संयुक्त प्रेस बयान में कहा गया कि लाहुल की महिलाओं के खिलाफ बदले की भावना से जो केस दर्ज किए गए हैं उसके खिलाफ दिन-प्रतिदिन लाहुल की शांत वादियों में अशांति एवं प्रतिशोध की भावना क्षेत्र की जनता में बढ़ती जा रही हैं। सरकार को 200 महिलाओं के केसों को तुरंत वापस लेकर इसे महिलाओं के हित में निरस्त कर देना चाहिए, अन्यथा हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार दर्ज होगा कि बिना किसी कसूर के कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी सुरक्षा हेतु आवाज बुलंद करने वाली महिलाओं के खिलाफ  यह कार्रवाई एक सुनियोजित षड्यंत्र था। देवेंद्र नेगी ने कहा अगर सरकार ने लाहुल की इन बेकसुर महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए तो कांग्रेस पार्टी को कुल्लू-मनाली में धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App