महिला विश्वकप की तैयारियों पर चर्चा

By: Jul 3rd, 2020 12:05 am

मुंबई – फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की स्थानीय आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार, वेस्टर्न इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए चर्चा की। अंडर-17 महिला विश्व कप भारत की मेजबानी में वर्ष 2021 में 17 फरवरी से सात मार्च तक आयोजित किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App