मिस हिमाचल की फाइनलिस्ट रवि तन्या के क्या कहने, किताबें लिखने और योगा से लेकर नए नए पकवान बनाने का है शौक

By: Jul 1st, 2020 12:05 am

शिमला – दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के मेगा इवेंट मिस हिमाचल 2020 के लिए हिल्स क्वीन शिमला की रवि तन्या शर्मा को फाइनलिस्ट चुना गया है। लॉकडाउन लगने के चलते मेगा इवेंट फिनाले टल गया था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी शिमला की बेटी फाइनल की तैयारियों में जुटी रवि तन्या शर्मा  मॉडलिंग का शौक रखती हैं। इसके  साथ-साथ वह एक लेखिका भी हैं। लॉकडाउन के दौरान जहां घर पर रह कर रवि तन्या ने अपनी तीसरी पुस्तक लिखनी शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए योग व एक्सरसाइज की। इसके अलावा घर पर रह कर नए-नए पकवान बनाना सीखे। शिमला के समरहिल क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रवि तन्या सेंट बीड्स कॉलेज से द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

रवि तन्या की दो पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। इनमें पहली पुस्तक लाइफ इज ब्यूटीफुल व दूसरी पुस्तक ब्यूटीफुल लाइफ है। इन पुस्तकों के लेखन के लिए रवि तन्या को मुख्यमत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमत्री प्रेम कुमार धूमल व हिमाचल के पूर्व राज्यपाल आर्चाय देवव्रत द्वारा सम्मानित किया गया। इन दिनों रवि तन्या अपनी तीसरी पुस्तक का लेखन कर रही हैं। उनका कहना है कि वह मिस हिमाचल के ग्रैंड फिनाले की तैयारियां कर रही है। टॉप-20 में जगह पाने से उत्साहित रवि तन्या का कहना है कि मिस हिमाचल का ताज जीतना उनका सपना है। इसके लिए वह जमकर मेहनत कर रही हैं। रवि तन्या शर्मा की हॉब्बी फोटोग्राफी, राइटिंग-रिडिंग है। उन्हें गार्डनिंग का भी शौक है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने घर पर रह गार्डनिंग की और कई तरह के पौधे लगाकर अपना समय बिताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App