राकेश ठाकुर उपसचिव रीता शर्मा अवर सचिव

By: Jul 3rd, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर राकेश ठाकुर अवर सचिव पद से उपसचिव के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इसके अलावा रीता देवी शर्मा अनुभाग अधिकारी के पद से अवर सचिव पद पर पदोन्नत हुई हैं। मनोहर लाल अधीक्षक के पद से अनुभाग अधिकारी पद पर प्रोमोट हुए हैं। इसके अलावा धर्मपाल ठाकुर अधीक्षक ग्रेड-टू के पद पर पदोन्नत हुए हैं, जबकि मेहर चंद खाची लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद पर पदोन्नत हुए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सभी पदोन्नत हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें पदोन्नत करने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का धन्यवाद किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App