राजकुमार राव की ‘लूडो’ नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

By: Jul 17th, 2020 12:05 am

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘लूडो’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जायेगी।राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘लूडो’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख नजर आ रही हैं। राजकुमार ने कैप्शन में लिखा, “देखिए चार खिलाड़ियों को एक ऐसे गेम में अपनी किस्मत को आजमाते हुए जहां कुछ भी संयोग नहीं है और सबकुछ प्लान किया हुआ है। लूडो जल्द नेटफ्लिक्स पर। ”

फिल्म ‘लूडो’ की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। ‘लूडो’ में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख के अलावा अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी की मुख्य भूमिकायें है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App