विकास सेठ को सौंपी कसौली की बागडोर

By: Jul 14th, 2020 12:05 am

परवाणू –भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में परवाणू भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास सेठ को कसौली की बागडोर सौंपी गई है। विकास सेठ इससे पहले भी प्रदेश के सोलन जिला के बीजेपी के आईटी सैल में सह संयोजक अपनी सेवाएं दे रहे थे। कसौली विधानसभा में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रदेश की कार्यकारिणी में कसौली की बागडोर सौंपी गई है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा एवं भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा,  प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री राजीव सहजल, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर, सोलन भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य व कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App