शिमला के टुटू में जलीं तीन गाडि़यां, नुकसान

By: Jul 3rd, 2020 12:01 am

शिमला – शिमला के उपगनगर टुटू में आगजनी का  मामला सामने आया है। गत बुधवार रात पेश आई इस घटना में तीन गाडि़यों को नुकसान हुआ है। आगजनी की यह घटना टुटू के लोअर टुटू में पेश आई है। आगजनी की सूचना मिलते अग्निशमन विभाग के दल ने मौके पर पहुंच कर गाडि़यों में सुलगी आग को बुझाया, मगर आग पर काबू पाने तक गाडि़यों को काफी नुकसान पहुंच चुका था। आगजनी की इस घटना में पांच लाख रुपए के नुकसान का आकलन लगाया गया है। आग सुलगने के कारण अज्ञात हैं। पुलिस ने उक्त प्रकरण में अज्ञात लोगों के  खिलाफ मामला  दर्ज क र छानबीन शुरू कर दी है। बताते चलें कि टुटू में इससे पहले भी इस तरह की घटना पेश आई थी। पहले भी कई वाहनों को आग की भेंट चढ़ाया गया था। वहां पर वाहनों के साथ बाइकों को भी जलाया गया था। अब टुटू में फिर से वाहनों को आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है, जिससे लोगों में भय है। लोग सड़क किनारों पर वाहन पार्र्क करने में डरने लगे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App